

रायगढ़। Chhattisgarh Accident Breaking : रायगढ़ से लगे हुए इस थाने क्षेत्र के बोजियां इंडियन गैस एजेंसी के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिए इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है.
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना छाल थाना क्षेत्र की है, घटना में एसईसीएल कर्मी मुरित राम बरेठ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद खुद ट्रेलर चालक थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. वही इस हादसे का पुरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो में आप देख सकते है की बाइक सवार गिरकर ट्रक ने नीचे आ गया और ट्रक उसे कुचलती हुई निकली.










