आबकारी विभाग की कार्यवाही, 20 लीटर महुआ शराब जप्त
अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

आबकारी विभाग की कार्यवाही, 20 लीटर महुआ शराब जप्त

अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी
सारंगढ़ -बिलाईगढ़, 29 मई 2026/आबकारी आयुक्त पी.एस.एल्मा के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा जिला के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आबकारी वृत्त सारंगढ़ द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। आरोपी रोहित कुमार सारथी पिता भोगीलाल निवासी ग्राम छातादेई चौकी कनकबीरा, के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के मकान से 15 लीटर क्षमता वाली पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में में भरा 15 लीटर तरल द्रव एवं 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरीकेन में भरा लीटर 05 तरल द्रव कुल मिलाकर 20 लीटर तरल द्रव बरामद की गई। मौके पर परीक्षण करने पर तरल द्रव्य महुआ शराब का होना पाया गया, जिसे विधिवत सीलबंद कर आबकारी विभाग द्वारा जप्त किया गया। इस कार्यवाही में सहा.जिला आब. अधि. आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक लोकनाथ साहू, रामेश्वर सिंह राठिया एवं हमराह स्टाफ शामिल थे।




