लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

अग्निवीर में चयनित युवाओं का नवा रायपुर में 28 मई को सुबह 7 बजे होगा दस्तावेज परीक्षण

भर्ती परिणाम सेना की वेबसाईट में जारी

अग्निवीर में चयनित युवाओं का नवा रायपुर में 28 मई को सुबह 7 बजे होगा दस्तावेज परीक्षण

भर्ती परिणाम सेना की वेबसाईट में जारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 26 मई 2026/सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनवरी माह में धमतरी में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के विभिन्त्र पदों का परिणाम सोमवार 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी चिपकाया गया है।

सभी उत्तीर्ण उम्मीदवार 28 मई 2026 को सुबह 07 बजे सभी मूल दस्तावेजो के साथ सेना भर्ती कार्यालय, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास नया रायपुर में प्रारंभिक निर्देशों के लिए हाजिर हो। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!