छत्तीसगढ़बलौदा बाज़ारमुख्य खबरलोकप्रिय

सोनाखान में 10 दिसंबर को आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 101 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

सरकार का कहना है कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं बेहतर होंगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा

सोनाखान में 10 दिसंबर को आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 101 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

सरकार का कहना है कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं बेहतर होंगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा

बलौदाबाजार !  प्रज्ञा 24 न्यूज़ : बलौदाबाजार जिले के सोनाखान में 10 दिसंबर को एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि और कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री कुल 119 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, जिनकी कुल लागत करीब 101 करोड़ 44 लाख रुपये है। इनमें 31 कार्यों का भूमिपूजन और 88 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

भूमिपूजन किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में जल संसाधन विभाग के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। कसडोल विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में जोंक शीर्ष का जीर्णोद्धार और तटबंध निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब 5 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं बलौदाबाजार क्षेत्र में लवन शाखा नहर के कई माइनर नहरों का सुधार और पुनर्निर्माण भी किया जाएगा।

इसके अलावा कसडोल के मटिया नाला और पलारी के परसाडीह गांव में स्टॉपडेम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही लवन शाखा नहर के लाहोद क्षेत्र में निरीक्षण कुटीर, आवासीय भवन और बाउंड्रीवाल का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!