छत्तीसगढ़दुर्घटनाप्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़
सूरजगढ़ पुलिया पर मौत का साया, विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा खतरा
हादसे का खतरा बढ़ा—ग्रामीणों में आक्रोश

सूरजगढ़ पुलिया पर मौत का साया, विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा खतरा
हादसे का खतरा बढ़ा—ग्रामीणों में आक्रोश
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : महानदी पर बनी प्रदेश की सबसे बड़ी सूरजगढ़ पुलिया अब किसी बड़े हादसे का इशारा कर रही है। पुलिया की हालात इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, लोहे की सरिया बाहर निकल आई हैं और कई हिस्सों में सीमेंट की परत टूटकर गिर चुकी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार उन्होंने विभाग को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिया से रोज़ाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिनमें स्कूल बसें और मालवाहक ट्रक भी शामिल हैं। लोगों को डर है कि अगर यही हाल रहा तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल पुलिया की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।










