किसान न्यूजछत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में तिलहन मेला व कृषक सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री टंक राम वर्मा

सारंगढ़ में तिलहन मेला व कृषक सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री टंक राम वर्मा

सारंगढ़ : सारंगढ़ मंडी प्रांगण में आज तिलहन मेला एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रहे।

मंत्री वर्मा ने किसानों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किसान साथियों का अथक परिश्रम और अटूट समर्पण ही देश की समृद्धि और खाद्य सुरक्षा का आधार स्तंभ है। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न कृषि संबंधी स्टालों का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को तिलहन फसलों के नवीन तकनीकी ज्ञान और विपणन अवसरों से जोड़ना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!