छत्तीसगढ़मुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में खराब खाद्य सामग्री की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

खराब या मिलावटी खाद्य सामग्री दिखे तो अब तुरंत करें शिकायत!  

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में खराब खाद्य सामग्री की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

खराब या मिलावटी खाद्य सामग्री दिखे तो अब तुरंत करें शिकायत!  

जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

 आपकी एक कॉल से रुक सकती है मिलावटखोरी।  

त्योहारी सीजन में प्रशासन ने दुकानदारों को दी सख्त हिदायत —  

“साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण सामान ही बेचें!” 

सारंगढ़ बिलाईगढ़  – जिला प्रशासन ने आज खराब और मिलावटी खाद्य सामग्री की शिकायत के लिए राज्य स्तरीय एक  हेल्पलाइन 9340597097 शुरू की है। इस सुविधा का उद्देश्य नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना और खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाना है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि अगर किसी को बाज़ार या दुकान में खराब, बासी या मिलावटी सामान मिलता है, तो वह तुरंत 9340597097 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकता है। सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

तिहारों के मौसम में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे केवल साफ-सुथरा और ताजा सामान ही बेचें। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की तुरंत शिकायत करें।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रशासन – जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए समर्पित

नमस्कार,छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए प्रज्ञा 24 न्यूज छत्तीसगढ़ का ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले जाने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!