
सरायपाली : दुकान के सामने मारपीट, बाप-बेटे के खिलाफ दर्ज हुई FIR
सरायपाली :थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा से बाप-बेटे द्वारा मारपीट करने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है. विवाद बांस से करील चोरी की बात पर हुआ था.


ग्राम दर्राभाठा निवासी गणेश बारिक का 12 वर्षीय बेटा बताया कि अशोक बारिक ने रास्ते में रोककर तुम हमारे बांस के करील को चोरी करते हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किया था.
20 अगस्त को शाम करीबन 4 से 5 बजे के बीच गणेश ने गांव के कुबेर दुकान के पास अशोक बारिक को बोला कि तुम मेरे लड़के को कल बांस का करील चोरी किये हो कहकर क्यों मारपीट कर रहे थे. हमारे घर भी बांस का करील है मेरा लडका तुम्हारे घर का करील को क्यों चोरी करेगा.


इतने में अशोक बारिक अश्लील गाली गलौच करने लगा. मना करने पर वह अपने पिता ईश्वर बारिक को बुलाकर लाया और दोनों बाप-बेटा अश्लील गाली गलौच करते हुए आज तुझे जान से मार देंगे कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. मारपीट करने के दौरान अशोक बारिक के पहने चुडे (स्टील का कडा) से गणेश के सिर में चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक बारिक एवं ईश्वर बारिक के विरूद्ध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.






