श्रावण सोमवार के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरो मे भक्तो का लगा ताता भटगांव के मंदिरो और चौक चौराहो मे शिव भक्तो ने बाँटे विभिन्न प्रसाद वितरण

श्रावण सोमवार के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरो मे भक्तो का लगा ताता भटगांव के मंदिरो और चौक चौराहो मे शिव भक्तो ने बाँटे विभिन्न प्रसाद वितरण


खरोद मे लक्ष्मणेश्वर मंदिर भगवान शिव का दर्शन करने हजारों श्रद्धालुओं की भिड़


बिलाईगढ़ मे अखंड जप, 108 पार्थिव शिव लिंग की पूजा के साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : श्रावण सोमवार के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरो मे शिव भक्तो का भिड़ सुबह से लेकर शाम तक लगा रहा. वहीँ बोल बम एवं शिव भक्तो ने विभिन्न मंदिरो मे भगवान शिव का रुद्रा अभिषेक और विधिवत पूजा अर्चना करते नजर आये.
बोलबम कावड़ यात्रा मे भटगांव के सैकड़ो भक्तो ने 10 किलोमीटर पैदल यात्रा कर शोभा यात्रा निकाली –

आज बोलबम कावड़ यात्रा मे भटगांव व क्षेत्र के सैकड़ो शिव भक्तो ने शामिल होकर लगभग 10 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सलिहाघाट महानदी का जल भरकर पुरे नगर का भ्रमण करते हुए पंच मुखी शिव मंदिर पंहुचा. कावड़ यात्रा मे विशाल शिव लिंग और लगभग 20 फ़ीट शेषनाग की झांकी, पालकी यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई और बैंड बाजे गाजे और डी जे के साथ भगवान शिव के गीत के धुन मे नृत्य करते हुए नगर के दुर्गा मंदिर चौक से बस स्टैंड, देवांगन मोहल्ला, नया हटरी, पुराना हटरी, ब्राह्मण पारा होते हुए शिव मंदिर पंहुचा जहाँ सैकड़ो भक्तो ने एक साथ भगवान शिव को जल चढ़ाकर बड़े ही श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना किये.


दुर्गा मंदिर मे भक्तो ने किया पार्थिव शिव लिंग का हुआ रुद्रा अभिषेक –

दुर्गा मंदिर मे पंडित पवन दूबे एवं अनुराग दूबे के नेतृत्व मे पिछले सोमवार की भांति अंतिम सोमवार को भी 8-10 भक्तो ने पार्थिव शिव लिंग का विधिवत रुद्रा अभिषेक कराया.
मंदिर और चौक चौराहो मे विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरण –
आज भटगांव के मंदिरो और चौक चौराहो मे शिव भक्तो ने विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरण किये जहाँ बिर्रा मोड़ दुर्गा मंदिर के पास खिचड़ी केशर जी मार्ट के पास खीर पूड़ी, बस स्टैंड मे खीर पूड़ी, मौली माता चौक मे खीर पूड़ी,केला सेव तथा शनि मंदिर चौक मे प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर के. पी. पटेल द्वारा पानी पाउच एवं बूँदी प्रसाद वितरण करवाया जहाँ उनके मित्रो नर्सिंगनाथ साहू, रबी साहू,बादल पटेल प्रखर पटेल, प्रज्ञा पटेल एवं सुरेश रघु ने प्रसाद वितरण मे सहयोग प्रदान किया.
खरोद मे लक्ष्मणेश्वर मंदिर भगवान शिव का दर्शन करने हजारों श्रद्धालुओं की भिड़ –
छत्तीसगढ़ के काशी खरोद श्री लक्ष्मणेश्वर मंदिर भगवान शिव का दर्शन करने और अभिषेक करने हेतु सुबह से हजारों श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन देखने को मिला जहाँ भक्तो ने 2-3 घंटे लाइन लगकर भगवान शिव का पूजा अर्चना किया गया.
बिलाईगढ़ मे अखंड जप, 108 पार्थिव शिव लिंग की पूजा के साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न –
बिलाईगढ़ के पंच राम साहू जी यहाँ 3 दिन का 12-12 घंटो का महामृत्युंजय का अखंड जप कर सोमवार को 108 पार्थिव शिव लिंग का गायत्री विधि से पूजा अर्चना कर गायत्री महायज्ञ सम्पन्न किया गया जहाँ जिले व ब्लॉक के सैकड़ो गायत्री परिजन कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए.





