छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबररायपुर
विष्णु के सुशासन में निवेश अनुकूल नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ बन रहा है निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में यह राज्य वेलनेस, हेल्थकेयर और पर्यटन के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान बनाएगा।

विष्णु के सुशासन में निवेश अनुकूल नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ बन रहा है निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन।


रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम” में सम्मिलित हुए, जहाँ अस्पतालों और हेल्थकेयर क्षेत्र में 3,119 करोड़ रुपए के 11 बड़े प्रस्ताव प्रदेश सरकार को प्राप्त हुए, जिससे लगभग 7000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में यह राज्य वेलनेस, हेल्थकेयर और पर्यटन के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस से आगे बढ़कर स्पीड ऑफ डूइंग बिज़नेस के युग में प्रवेश कर चुका है।












