
भटगांव से प्रस्तावित फोरलेन बायपास की मांग कमलेश जांगड़े बनी आवाज, दिल्ली पहुंची

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के नागरिकों और व्यापारियों के द्वारा लगातार NH 130 B रायपुर से सारंगढ़ तक प्रस्तावित फोरलेन में उन्नयन पर नगर भटगांव में बायपास की मांग उठी. जहां नगर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात कर समस्याएं रखी थी. जिस को सांसद महोदया ने जनहित व व्यापार हित को विशेष ध्यान रखते हुए बाय लेटर पेड केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष क्षेत्र के जनता की आवाज बनकर रखी. जिसमें स्पष्ट रूप से दर्शाया है कि भारतमाला परियोजना अन्तर्गत रायपुर से सारंगढ़ 186 किमी. तक वर्तमान रोड़ का फोर लेन में उन्नयन प्रस्तावित है. लोकसभा-जांजगीर चांपा के अन्तर्गत आने वाने नगर पंचायत भटगांव और नगर पंचायत सरसीवा जो काफी घनी आबादी वाले नगर पंचायत है, इन घनी आबादी वाले नगर पंचायतों से राष्ट्रीय राजमार्ग 130B फोर लेन सड़क निर्माण इनके बीच से होने पर काफी मकान और अत्यधिक संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे है।


उक्त नगर पंचायतों के बीच से फोर लेन बनाया जाएगा जो काफी लोगों के आवास टुटने से उनके बेघर होने और व्यापारियों की आजीविका पर संकट उत्पन्न होने की संभावना है. अतः नगर पंचायत भटगांव और नगर पंचायत सरसीवा में बायपास निकालकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की समस्या का समुचित समाधान करने की आग्रह की. इस दौरान उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष भैया श्री नारायण चंदेल जी भी उपस्थित रहे।


यह बात क्षेत्रीय लोगों तक मीडिया के माध्यम से पहुंचते ही नगरवासियों व्यापारियों, और समस्त प्रभावित गण लोगों ने मुद्दा केंद्रीय मंत्री को अवगत करने हेतु जांजगीर चांपा सांसद महोदया श्रीमती कमलेश जांगड़े का आभार व्यक्त किए.







