छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजभटगांवमुख्य खबरलोकप्रियशिक्षा

भटगांव में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं साइकिल वितरण का भव्य आयोजन

छात्राओं ने नवाचार से दिया भविष्य का संदेश 

भटगांव में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं साइकिल वितरण का भव्य आयोजन

छात्राओं ने नवाचार से दिया भविष्य का संदेश 

नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एवं कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे जी, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन जी , शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती शीला संजीव साहू, भाजपा नेता संजीव साहू तथा पार्षद प्रतिनिधि रमाकांत पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्री एम.एल. अमलीवार ने की।विद्यालय की छात्राओं ने व्याख्याता कृष्ण कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट एवं नवीन वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए, जिनकी अतिथियों ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय से पढ़कर भी विद्यार्थी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भटगांव से लगभग 10 एमबीबीएस डॉक्टर हैं जिन्होंने यहीं के शासकीय विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। साथ ही उन्होंने यह भी प्रेरक संदेश दिया कि आज यहां के कई शिक्षक एवं विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं.

अधिकारी भी सरकारी स्कूल से ही पढ़कर आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएँ अपने लक्ष्य पर ध्यान देकर निरंतर आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विक्रम कुर्रे ने विज्ञान मॉडल बनाने वाली सभी छात्राओं को नगद राशि एवं मैडल देकर सम्मानित किया.वहीं श्री प्रदीप देवांगन उपाध्यक्ष महोदय ने विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल देखकर सभी छात्राओं की सराहना की और उन्हें अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती शीला संजीव साहू ने अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन करने की बात कही। कक्षा 9वीं की छात्राओं को शासन की योजना अंतर्गत साइकिल वितरण भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण रहा।

अंत में प्रभारी प्राचार्य श्री एम.एल. अमलीवार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था में समस्त विद्यालय स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

प्रतियोगिता परिणाम

प्रथम स्थान Energy Efficient Smart City (Working Model) — कक्षा 10 (ए) अनोखी रात्रे, ज्योति सोनवानी, अंजली राजेत्री, सालनी भरद्वाज, मुस्कान नागवंशी

द्वितीय स्थान भ्रूण विकास का मिट्टी से 3D मॉडल — कक्षा 9 (बी) कंचन साहू, करिश्मा साहू

संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया.

1️⃣ Heart 3D Working Model

— कक्षा 10 (बी) आरती देवांगन, प्रिया जायसवाल

2️⃣ Green House 3D Working Model — कक्षा 9 (बी) भावना देवांगन, अकीबा परवीन, तमन्ना देवांगन, नंदनी भास्कर ने बनाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!