ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा लगाए जायेंगे चैतन्य देवियों की झांकी
नगर पंचायत सरसींवा में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा की चैतन्य झांकी लगाई जाएगी.ब्रह्माकुमारियों द्वारा लगाई गयी झांकी बहुत ही सुन्दर और शोभनीक रहता है दूर दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते है.

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा लगाए जायेंगे चैतन्य देवियों की झांकी


सरसींवा – नगर पंचायत सरसींवा में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा की चैतन्य झांकी लगाई जाएगी.ब्रह्माकुमारियों द्वारा लगाई गयी झांकी बहुत ही सुन्दर और शोभनीक रहता है दूर दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते है. झांकी में मूर्ति की जगह चैतन्य कन्याये विराजमान रहती है देखने से ऐसा प्रतीत होता है साक्षात् देवी माता धरती पर विराजमान हुई है.ब्राह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका उमा दीदी ने बताया की इस वर्ष नवरात्री में माँ दुर्गा की चैतन्य झांकी 26 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक अटल परिसर भाटापारा सरसींवा में लगेगा, दर्शन करने का समय शाम 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा साथ ही दिनांक 05 अक्टूबर 2025 से पाँच दिवसीय खुशनुमा जीवन शैली शिविर का समय सुबह 07 से 08 व शाम 06 से 07 बजे तक रहेगा शिविर में भाग लेकर अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकते है. दीदी ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील की है













