छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ के पार्षद के वाहन से एक नाबालिक बच्चे की मौत 

दुर्घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने पार्षद पर गंभीर लापरवाही और राजनीतिक करने का लगाए आरोप

बिलाईगढ़ के पार्षद के वाहन से एक नाबालिक बच्चे की मौत 

दुर्घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने पार्षद पर गंभीर लापरवाही और राजनीतिक करने का लगाए आरोप

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के पार्षद धनीराम देवांगन एक सड़क दुर्घटना के मामले में घिरते नजर आ रहें है। आरोप है कि उनके वाहन की टक्कर से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने मीडिया के सामने आकर पार्षद पर गंभीर लापरवाही और राजनीतिक करने का आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद पार्षद ने बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय खुद को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। उनके सहयोगी भी इलाज के नाम पर तरह-तरह के बहाने बनाते रहें और मौके की गंभीरता को नजर अंदाज किया गया।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जब बच्ची की मौत की पुष्टि हुई तब पार्षद पक्ष की ओर से समझौते के तौर पर पैसों का लालच भी दिया गया। परिजनों ने साफ तौर पर कहाकि घटना में शामिल वाहन को पुलिस थाने में लाया गया , लेकिन पार्षद धनीराम देवांगन की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे वे आक्रोश है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच जारी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!