महासमुंदमुख्य खबरलोकप्रियसरायपाली

बसना : कॉल कर मिलने बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट

बसना : कॉल कर मिलने बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट

बसना के रायपुर बाईपास के पास फोन कर मिलने बुलाकर मारपीट करने के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नं. 12 श्याम बिहार बंसुला निवासी जहीर अली ठेकेदारी का काम करता है. 08 अगस्त 2025 को दोपहर करीबन 2 बजे उसे अवधेश मिश्रा फोन किया व पुरानी रंजीश की बात को लेकर वाद-विवाद कर मिलने के लिए बुलाया. जहीर अली अपने काम में व्यस्त होने के कारण नहीं जा पाया था. अवधेश मिश्रा ने फिर रात करीबन 9 बजे फोन किया और रायपुर बाईपास के पास मिलने के लिए बुलाया.

जहीर अली अपने दोस्त ओसाम खान के साथ रात करीबन 09:30 बजे अवधेश मिश्रा से मिलने के लिये रायपुर बाईपास के पास गया. कुछ समय बाद अवशेध मिश्रा अपने दोस्तों के साथ वहां पर मोटर सायकल में आया और आते ही अश्लील गाली गलौज करने लगा. जहीर अली ने मना किया तो अवधेश मिश्रा व उनके अन्य साथियों के द्वारा हाथ मुक्का व हाथ में पहने कड़ा से मारपीट की गई व जान से मार देंगें कहकर लोहे का धारदार हथियार दिखाकर धमकी भी दी गई. मारपीट से जहीर अली के सिर, बायें पैर व बायां हाथ में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अवधेश मिश्रा, उमेश बेहरा और उनके अन्य साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!