प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी की

जिले के 73082 किसानों के खाते में 14.71 करोड़ राशि हस्तान्तरित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 मार्च 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से पीएम-किसान योजना की 22वीं किश्त जारी की। इस अवसर पर देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित की गई। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत देश के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। सारंगढ़– बिलाईगढ़ जिले के 73082 पात्र किसानों को भी योजना का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनके बैंक खातों में ₹ 2000 की सम्मान राशि, इसप्रकार जिले के 14.71 करोड़ राशि हस्तान्तरित की गई। कृषि विभाग द्वारा सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला स्तर पर मंडी कार्यालय सारंगढ़ में किसान बैठक, जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट सामूहिक रूप से किया गया, जिसमें कुलकीत चंद्रा, प्रगतिशील कृषक परमेश्वर साहू और जगपाल पटेल सहित किसानगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम में किसानों को श्वल्पाहार दिया गया।





