छत्तीसगढ़भटगांवलोकप्रिय

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जयंती भटगांव नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस जनो ने मनाई और दी श्रद्धांजलि 

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जयंती भटगांव नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस जनो ने मनाई और दी श्रद्धांजलि 

भटगांव। नगर पंचायत भटगांव के विश्रामगृह में आज नगर सहित ग्रामीण अंचल के कांग्रेस जनो ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जयंती मनाई और तैल चित्र का पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर भटगांव के वरिष्ट नेता प्रवेश दुबे ने कहा राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे (साल 1984 में, 40 वर्ष की उम्र में देश का कमान संभाल कर युवा पीढ़ी के लिए अनेकों काम किए। वे भारत में आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और टेलीकॉम क्रांति के जनक माने जाते हैं। आज स्वर्गीय गांधी जी को सच्चे मन से श्रद्धांजलि अर्पित किए है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम मुर्तजा खा, सहदेव सिदार, रामा हिरवानी ने भी संबोधित किए।

इस मौके पर कांग्रेस जनो में किशोर निराला, भागीरथी चंद्रा, प्रमोद साहू, अप्पू नारंग, लक्ष्मण जोल्हे, राकेश मानिकपुरी , भुनेश्वर साहू, मुकेश सोनी, सुधराम यादव , राजेश केशवानी, टिकेश्वर साहू , जलील खान, समीर रिज़्वी,सहित आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!