नगर पंचायत पवनी मे धूम धाम से मनाया गया आदर्श होली का पर्व
नगर के महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल

नगर पंचायत पवनी मे धूम धाम से मनाया गया आदर्श होली का पर्व

नगर के महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल
कीर्तन मंडली के साथ रैली निकालकर नगर का भ्रमण करते होलिका दहन स्थल मे मनाया आदर्श होली

आदर्श होली पर्व मनाने हेतु बैठक एवं 1 दिन पूर्व रैली का आयोजन
बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी के लिए इस वर्ष होली का पर्व ऐतिहासिक और क्षेत्र के लिए प्रेरणा दायक व यादगार रहा जहाँ इस साल होली का पर्व आदर्श होली के रूप में नगर पवनी में दिखाई दिया जिसमें नगर के हर मोहल्ले से पुरुष वर्ग, नारी शक्तियों ने आगे बढ़ कर उत्साह व श्रद्धा से संकीर्तन करते हुए होलिका दहन स्थल में पहुंच कर नर्सिंग भगवान की पूजा अर्चना की और परिक्रमा कर क्षेत्रवासियो व देशवासियो के लिए मंगल कामनाएं किये।

वहीँ आपसी प्रेम व सौहार्द पूर्ण वातावरण में एक दूसरे से मिलकर ग़ुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनायें दिए। ऐसा ऐतिहासिक क्षण देखने को पहली बार मिला जहाँ निश्चित रूप से यह एक आदर्श होली के रूप में प्रस्तुत हुआ।
कार्यक्रम मे माता बहने के आगे आने से होली में होने वाली गंदी और फूहड़पन होली पर बहुत हद तक अंकुश लगा और आने वाले समय में और भी बेहतर ढंग से करने के लिए उत्साहित होते हुए क्षेत्र वासियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया.
यह आदर्श होली महोत्सव गायत्री परिवार के नेतृत्व मे नगर के प्रतिनिधिगण, विभिन्न मोहल्लों से आये हुए माताओं , बहनों , भाईयों , कीर्तन मंडलियों , युवक , युवतियों एवं छोटे छोटे बालक – बालिकाओं के सम्मिलित प्रयास एवं उपस्थिति मे कीर्तन भजन , फाग गीत गाते हुए नगर भ्रमण करते हुए होलिका दहन स्थल बस स्टैंड पर पहुंचकर बड़े ही धूमधाम से होली पर्व को मनाया गया. आदर्श होली मनाने नगर के विभिन्न मोहल्लों से माताएं , बहनें अदम्य साहस के साथ घर से निकलकर सामने आईं ।

आपको बता दे कि आदर्श होली मनाने हेतु एक दिवस पूर्व झांकियों के साथ रैली निकालकर आदर्श होली मनाने का सन्देश दिया गया.जहाँ नगर के सभी वर्ग के लोगों ने कीर्तन मंडली के साथ जागरूकता रैली निकाली .
वहीँ कार्यक्रम के सफल आयोजन मे मनोहर साहू मुख्य ट्रस्टी, कँवल साहू रिटायर्ड फ़ौजी,लोकेश साहू पुजारी,पवन साहू,वेद प्रकाश साहू, उमा शंकर श्रीवास,लीलाधर,मनोज,रामकृष्ण, नन्द लाल मातृ शक्तियों मे सविता साहू, यशोदा साहू,गायत्री कौशल्या, पूजा,संध्या, लक्ष्मीन, निरसिया बाई,शिव कुमारी एवं समस्त नगरवासी का भरपूर सहयोग रहा.





