लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर के सार्वजनिक स्थान बना शराबियों का अड्डा, अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन नाकाम

नगर के सार्वजनिक स्थान बना शराबियों का अड्डा, अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन नाकाम

भटगांव —-इन दिनों नगर भटगांव के चौंक चौराहे में अधिकांश सार्वजनिक स्थानों पर शराबियों का अड्डा बना हुआ है।आए दिन शराबियों द्वारा गाली गलौज करना उनका फितरत बनती जा रही है।आने जाने वाले राहगीरों एवं आसपास रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस प्रशासन को मौखिक सूचना के बावजूद भी इन पर अंकुश लगाने में भटगांव पुलिस असफल साबित हुई है।नगर भटगांव के सांई मंदिर चौक, शीतला चौंक, शनि मंदिर चौक, पंचमुखी शिवमन्दिर, सोढ़ी बैगा घाट,हमर सुगघर घाट, पुराना नगर पंचायत,खेल मैदान, अडबंधा तालाब एवं बड़े तालाब के घाटों पर शराब पीने पिलाने का दौर देर रात चलता रहता है फिर भी पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान अभी तक किसी भी शराबी के खिलाफ कार्यवाही करने में पुलिस प्रशासन नाकाम रही है।मजे की बात यह है कि भटगांव पुलिस की गाड़ी हार्न बजाते हुए गुजर जाती है। शराबी मजे के साथ शराब पीते रहते हैं।आज भी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रही है। हालांकि भटगांव थाना पुलिस द्वारा बीच-बीच में अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्यवाही किया गया है। इसके बावजूद भी उनमें इतनी साहस कहां से आ रही है।कि अपना कारोबार बेखौफ होकर फिर से कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग चाहे तो शराब के अवैध कारोबार को बंद करवा सकते हैं।आज भी नगर एवं आसपास के ढाबों एवं गांवों में अवैध शराब का गोरखधंधा चल रहा है इसी के चलते नगर के अधिकांश सार्वजनिक सार्वजनिक स्थानों पर शराबियों का अड्डा बना हुआ है जो चिंता का विषय है। हालांकि शराब पीना और पिलाना समाजिक बुराई है।इन पर अंकुश लगाना जरा मुश्किल काम है। लेकिन अवैध शराब का कारोबार करना ये तो समाजिक बुराई नहीं आखिर इस पर अंकुश कौन लगाएगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!