छत्तीसगढ़मुख्य खबरराजनांदगॉव

नक्सल संगठन CPI-M का बड़ा ऐलान: 1 जनवरी 2026 को सामूहिक आत्मसमर्पण की तैयारी, तीनों राज्यों से अभियान रोकने की मांग

नक्सल संगठन CPI-M का बड़ा ऐलान: 1 जनवरी 2026 को सामूहिक आत्मसमर्पण की तैयारी, तीनों राज्यों से अभियान रोकने की मांग

राजनांदगांव : नवा रायपुर में चल रहे डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सली संगठन CPI-M महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन ने एक पत्र जारी कर घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2026 को सामूहिक आत्मसमर्पण करना चाहता है। इसके लिए संगठन ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।

प्रवक्ता अनंत ने कहा कि उनकी इच्छा है कि नए साल के पहले दिन सभी साथी एक साथ आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। लेकिन इसके लिए तीनों राज्यों से अपील की गई है कि वे एक महीना तक सुरक्षा अभियानों को रोक दें, ताकि नक्सली अपने साथियों से संपर्क कर सकें और बिना किसी डर के सरेंडर की प्रक्रिया पूरी हो सके।

संगठन का कहना है कि लगातार चल रहे पुलिस अभियान के कारण उनके साथी बिखरे हुए हैं और उनसे संपर्क करना कठिन हो रहा है। वे टुकड़ों में आत्मसमर्पण नहीं करना चाहते, बल्कि एक बड़ी संख्या में सरकार की पुनर्वास योजना अपनाते हुए सरेंडर करना चाहते हैं।

संगठन ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा दिए गए 10 से 15 दिन का समय बहुत कम है। उन्होंने सरेंडर से पहले सरकार को एक ठोस प्रस्ताव भेजने की भी बात कही।

इसके अलावा, पहली बार नक्सल संगठन ने अपने साथियों से बातचीत के लिए ओपन फ्रीक्वेंसी 435.715 भी सार्वजनिक कर दी है। अब देखना यह है कि तीनों राज्यों की सरकारें इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!