दीपावली मिलन में जगमगाई एकता की रोशनी, विधायक कविता लहरे की उपस्थिति से बढ़ा समारोह का गौरव
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ मनाया दीप उत्सव

दीपावली मिलन में जगमगाई एकता की रोशनी, विधायक कविता लहरे की उपस्थिति से बढ़ा समारोह का गौरव

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ मनाया दीप उत्सव
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : मंगलवार को दोपहर 3 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी ने सहभागिता की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री युधिष्ठिर नायक, सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन और मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया, जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विधायक कविता लहरे ने कहा कि दीपावली प्रकाश और सकारात्मकता का त्योहार है, जो समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

समारोह का समापन स्नेह और सौहार्द के वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर दीपावली की खुशियाँ बाँटीं।
नमस्कार,छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए प्रज्ञा 24 न्यूज छत्तीसगढ़ का ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले जाने











