थाना भटगांव में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
सरपंच, पत्रकार, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल
थाना भटगांव में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सरपंच, पत्रकार, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव एवं क्षेत्र मे होली पर्व को शांति एवं सुरक्षा पूर्वक मनाये जाने हेतु शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया जहाँ बैठक में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी,एस डी ओ पी विजय ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. थाना प्रभारी ने वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को होली पर्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, क्षेत्र में शांतिपूर्ण होली मनाने, वृक्षों की कटाई नहीं करने, डीजे नहीं बजाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने व अन्य समझाईश दी गयी एवं दुसरो असामाजिक तत्व की निगरानी करके तुरंत पुलिस को सुचना देने की बात कही ताकि उपद्रवियों पर निश्चित समय पर कार्यवाही हो सके.

वहीं पेट्रोलिंग गाड़ी हर गलियों में भ्रमण करेगी. हुड़दंगियों को बख्शा नही जायेगा । बैठक में प्रमुख रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन ,पार्षद महादेवा यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज सिँह दीक्षित,, रेवती चंद्रा, पटवारी गणेश साहू, अधिवक्ता फिरीत लाल खटकर, अधिवक्ता रमा पाण्डेय, पत्रकार धर्मेन्द्र साहू, योगेश जायसवाल, मोनू यादव, रूपनारायण ठाकुर, के. पी. पटेल व अन्य पत्रकार बंधु, समस्त सरपंच, ग्राम कोटवार,पटेल, नगर व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहे.





