
डोकरीडीह स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण

बैंक पोस्ट ऑफिस थाना स्वास्थकेंद्र का किया भ्रमण

भटगांव :- नगर भटगांव के समीपस्थ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला डोकरीडीह के छात्र-छात्राओं द्वारा ब्लॉक मुख्यालय बिलाईगढ़ का शैक्षिक एवं व्यवसायिक भ्रमण किया गया ।शैक्षिक भ्रमण में विकासखंड मुख्यालय बिलाईगढ़ में स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ बडौदा, पोस्ट ऑफिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना ,समलाई मंदिर ,गार्डन एवं बिलाईगढ़ में निर्मित सूती वस्त्र के कपड़े एवं साड़ी निर्माण आदि का भ्रमण किया ।बच्चों द्वारा पोस्ट ऑफिस पहुंचकर अपने द्वारा लाए गए लिफाफा, पोस्टकार्ड एवं अंतर्देशी पत्रों को पोस्ट किया तथा एक पत्र साला परिसर में आहाता निर्माण के लिए सरपंच के नाम स्पीड पोस्ट भी किया ।इस दौरान पोस्ट मास्टर बिलाईगढ़ द्वारा पोस्ट ऑफिस के विभिन्न योजनाओं के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की गई। डाक प्राप्ति एवं वितरण के संबंध में भी विस्तार पूर्वक बच्चों को बताया गया।

तत्पश्चात छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक का शैक्षिक भ्रमण किया जहां शाखा प्रबंधक के मार्गदर्शन में बच्चों को नवीन खाता खोलने हेतु फॉर्म कैसे भरें, केवाईसी हेतु आवश्यक दस्तावेज, केवाईसी फॉर्म कैसे भरें, आहरण एवं जमा पर्ची कैसे भरें ,चेक कैसे भरे आदि विस्तार पूर्वक बताया गया तथा बच्चों द्वारा लाइन में लगकर खाता से पैसों का आहरण एवं जमा भी किया गया। अंत में शाखा प्रबंधक द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट देकर मुंह मीठा कराया ।तत्पश्चात बैंक ऑफ़ बड़ौदा बच्चों को बताया गया की शासन से प्राप्त होने वाले विभिन्न अनुदान बैंक ऑफ़ बड़ौदा से आहरण कर शाला में आवश्यकता अनुसार व्यय किया जाता है।

इसके पश्चात सप्लाई मंदिर का दर्शन किया गया एवं गार्डन में ही दोपहर का भोजन किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले उपचार एवं जांच के संबंध में चिकित्सकों द्वारा बच्चों को अवगत कराया गया ।तत्पश्चात पुलिस थाना पहुंचकर बच्चों ने थाना का अवलोकन किया। थाने में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बंदी गृह, माल खाना ,कंप्यूटर रूम मोहर्रिर कक्षा आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए विभिन्न धारा एवं घटनाओं का जिक्र करते हुए बच्चों को अवगत कराया गया। बिलाईगढ़ नगर में निर्मित होने वाले सूती कपड़े एवं साड़ी निर्माण के गतिविधियों का भी बारीकी से बच्चों द्वारा अवलोकन किया गया ।यह शैक्षिक भ्रमण शिक्षक महेत्तर लाल देवांगन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक मिडिल श्रीमती साधमति मिरी, प्रधानपाठक प्राथमिक चौथ राम कैवर्त्य शिक्षक कमल देवांगन सहायक शिक्षक कोमल प्रसाद साहू स्कूल सफाई कर्मचारी वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे।









