लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

जिले में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण के प्रति हितग्राहियों को 10 हजार वितरित

इस योजना से 19,233 हितग्राहियों को मिला लाभ

जिले में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण के प्रति हितग्राहियों को 10 हजार वितरित

इस योजना से 19,233 हितग्राहियों को मिला लाभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 मार्च 2026/दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में तहसील स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों और कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा 15 भूमिहीन कृषक मजदूरों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक हितग्राही के खाते में 10 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े और हितग्राहियों को संबोधित किया। जिले में इस योजना के तहत कुल 19,233 हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। यह योजना ग्रामीण एवं नगरीय दोनों क्षेत्रों में लागू है, जिससे भूमिहीन कृषक मजदूरों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए योजना का लाभ उठाकर जीवन स्तर सुधारने की बात कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, जनपद अध्यक्ष ममता ठाकुर एवं जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

बरमकेला के 900 हितग्राहियों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बरमकेला के 900 हितग्राहियों के खाते में 10 हजार रुपये के मान से राशि अंतरित हुई। कार्यक्रम में सांकेतिक रुप से 7 हितग्राहियों को उनके खाते में राशि हस्तांतरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में आयोजित ब्लॉक स्तरीय आदान राशि वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, जनपद अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान, डॉ अभिलाषा नायक, सहोद्रा सिदार, राजू नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत, मनोहर पटेल, राजकिशोर पटेल, तरूण अग्रवाल, गजानंद गढ़तिया, जनपद सीईओ अजय पटेल, तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार राज, नायब तहसीलदार मोहनलाल साहू, पटवारी, नगर पार्षद, जनपद पंचायत सदस्य व, गणमान्य नागरिक सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की वित्तीय सहायता सीधे हितग्राही के बैंक खाते में दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!