
जापान प्रवास के द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी टोक्यो में जेट्रो इन्वेस्ट के श्री नाकाजो काजुया, श्री एंडो युजी और श्री हारा हारुनोबू के साथ बैठक की।

उन्होंने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जेट्रो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान जेट्रो संस्थान के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के साथ व्यापारिक संबंधों को सशक्त करने में अपनी गहरी रुचि दिखाई।










