कोंडागांवछत्तीसगढ़मुख्य खबर

जनदर्शन में दिव्यांग मलसाय नेताम को तत्काल मिला राशन कार्ड

जनदर्शन में दिव्यांग मलसाय नेताम को तत्काल मिला राशन कार्ड

कोंडागांव : कलेक्टर जनदर्शन के दौरान ग्राम सोडमा निवासी मलसाय नेताम की समस्या का समाधान तत्काल कर दिया गया। मलसाय बचपन से ही दिव्यांग हैं, परंतु उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कक्षा 10 तक की शिक्षा प्राप्त की। उनका परिवार मुख्यतः खेती पर निर्भर है। मलसाय अपने भाइयों के साथ घर के छोटे-मोटे कार्यों में सहयोग करते हैं। जनदर्शन के दौरान मलसाय ने राशन कार्ड न होने की समस्या कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के समक्ष रखी।

कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि उनका राशन कार्ड तुरंत तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराएं। शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही मलसाय नेताम को राशन कार्ड प्रदान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप आज मलसाय को कलेक्टर जनदर्शन में राशनकार्ड मिलने से राहत मिली है। मलसाय ने तत्काल राशन कार्ड मिलने पर प्रसन्नता शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त की।

जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त

साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के सभा कक्ष में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित और प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।

जनदर्शन में ग्राम सोड़सिवनी निवासी रामसिंह शोढी ने हेण्ड पम्प खनन की मांग की, ग्राम बड़े ओड़ागांव निवासी सुकूराम नाग ने सीसी रोड़ की मांग की, ग्राम मगेदा निवासी बसमन नेताम ने नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र की मांग की। इसके अलावा जनदर्शन में लगभग कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!