गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान से पार्टी को मिलेगी मजबूती : शंकर अग्रवाल
गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान से पार्टी को मिलेगी मजबूती शंकर अग्रवाल

▪️ गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गाँव गांव पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से कर रहे मुलाकात

भटगांव – गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा मंडल भटगांव के द्वारा ग्राम देवी धाम देवसागर में हुई कार्यक्रम जिला भाजपा संघटन प्रभारी के आतिथ्य में सम्पन्न हुई कार्यक्रम वहीं जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला भाजपा संघटन प्रभारी ने बताया कि ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत आज लगातार तीसरे दिन बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केन्द्रों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित आमजन के साथ जनसंपर्क किया। तथा शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, बुढ़ापा पेंशन, जन-धन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, ड्रोन दीदी, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या योजना आदि योजनाओं से हर जाति हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। शंकर अग्रवाल ने कहा आज लोग मोदी सरकार व सायं सरकार से पूरी तरह खुश हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा सरकार की असली ताकत हैं। ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ेगा और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका विचार दर्शन आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणाश्रोत है। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चलो बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।इस दौरान भाजपा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, , भाजपा जिला महामंत्री द्वारिका प्रसाद साहू, जिला पंचायत सदस्य डॉ.दिनेश लाल जांगड़े , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सरिया स्वप्निल सोनी, जिला संयोजक शिक्षा अमर नाथ खटकर , जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रेवती चंद्रा, मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित , मण्डल महामंत्री श्याम लाल साहू खेलन यादव , नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष विक्रम कुर्रे उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, जिला मंत्री राम नारायण देवांगन , नगर पंचायत अध्यक्ष पवनी को कुलदीप साहू , सरपंच संघ अध्यक्ष हीरा लाल साहू , पूर्व पार्षद लक्ष्मी साहू,जिला उपाध्यक्ष चंचला महिलाने , ललिता निराला , जिला मीडिया सह संयोजक( पिछड़ा वर्ग मोर्चा) रामदुलार साहू , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री फूल चंद जायसवाल , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल पटेल ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूप सिंह साहू , पार्षद रमा पटेल, टाइगर कुर्रे , विशाल चौहान , महत्तरूर श्रीवास , जगदीश साहू , तुलसी आदित्य , रवींद्र सिंह बनाफर , सरपंच देवसागर उमा शंकर साहू , बाबा खान , गुलशन महिलाने , सम्मत सोनी , गणेश यादव , नेहरू साहू , जितेंद्र नेताम , संजय चंद्रा , रामाधार यादव , उत्तरा नारंग , आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



