गरियाबंदछत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

गरियाबंद जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई

बोले, डॉ. साहब जैसे कर्मयोगी नेता ही भाजपा की असली पहचान, छत्तीसगढ़ को दी स्थिरता, सुशासन और विकास की नई दिशा

‎गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, छत्तीसगढ़ भाजपा के पहले मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आज गरियाबंद जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

‎इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जनसेवा, सरलता और सौम्यता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी और गरीबों, किसानों व आमजन के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए।

‎रोहरा ने आगे कहा — ईश्वर से प्रार्थना है कि वे डॉ. रमन सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा प्रदान करें ताकि वे प्रदेश और देश की सेवा यूं ही करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!