कांग्रेस के संविधान में कई बड़े संशोधन, अब SC-ST, OBC और महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण, फॉर्म में थर्ड जेंडर का भी होगा विकल्प

हरेन्द्र बघेल रायपुर। BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में चल रहे महाधिवेशन में कांग्रेस ने अपने संविधान में बड़ा संशोधन किया है. रायपुर महाधिवेशन पार्टी के संविधान में कुल छह बड़े संशोधन किए गए हैं. इसमें से सबसे बड़ा संशोधन कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) को लेकर किया गया है. अब सीडब्ल्यूसी के सदस्यों में 50 प्रतिशत सदस्यों को आरक्षण के जरिए भरा जाएगा. कांग्रेस के संविधान ये बदलाव महाधिवेशन के मुख्य मंच से किए गए.
रणदीप सुरजेवाला ने मुख्य मंच से कांग्रेस पार्टी की संविधान संशोधन में संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि देश में सामाजिक क्रांति लाने के लिए पार्टी के संविधान में ये संशोधन किए गए हैं.उन्होंने बताया कि एससी-एसटी, ओबीसी, महिला और युवाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला हुआ है. उन्होंने कहा कि पार्टी में 50 साल से कम उम्र के नौजवानों और महिलाओं की भागीदारी होगी. अब पेपर मेंबरशिप नहीं दी जाएगी, अब केवल डिजिटल मेमरशीप दी जाएगी.
कांग्रेस के संविधान में किये गए यह प्रमुख बदलाव –
- अनूसूचित जाति, आदिवासी, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए AICC डेलीगेट्स और सभी पदों पर 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे।
- 50 फीसदी पदों में 50 साल से कम के लोगों की भागीदारी होगी।
- 1 जनवरी 2025 से कांग्रेस में अब पेपर मेंबरशिप नहीं होगी, सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी।
- कांग्रेस के फार्म में थर्ड जेंडर की चर्चा होगी, अब




