लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने मीडियाकर्मियों से की मुलाक़ात

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकास कार्यों और समस्या निराकरण पर हुआ संवाद

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने मीडियाकर्मियों से की मुलाक़ात

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकास कार्यों और समस्या निराकरण पर हुआ संवाद

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के पत्रकारों एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ मुलाक़ात कर सामान्य संवाद किया। कलेक्टर ने अपने परिचय के साथ मुलाक़ात के क्रम को आगे बढ़ाया, फिर बारी बारी से मीडियाकर्मियों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद जिले के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। इस दौरान कलेक्टर ने जिले के मीडियाकर्मियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि आमजन तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंच सके।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में वाटर लेवल बढ़ाने एवं जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्य किए जाएंगे। वहीं महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में गंभीरता से कार्य किया जाएगा। जिले में ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि किसानों को लाभ मिल सके और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिले।

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!