छत्तीसगढ़लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का विकास

सारंगढ़ में खेलभांठा मैदान, लोहारीन डबरी रेंजरपारा पुलिया का जीर्णोद्धार

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का विकास

हरदी सारंगढ़ दानसरा बायपास और भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक सड़क निर्माण

सारंगढ़ में खेलभांठा मैदान, लोहारीन डबरी रेंजरपारा पुलिया का जीर्णोद्धार

टैक्सी स्टैंड, फल दुकानों और चौपाटी का व्यवस्थापन

सारंगढ़ में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण, निशुल्क कोचिंग और वृद्धाश्रम का प्रारम्भ

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मई 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में केवल 1 वर्ष के कार्यकाल व पोस्टिंग जिले ने अपनी नई पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। वृद्धजनों के लिए सारंगढ़ में आशा निकेतन वृद्धाश्रम और युवाओं के कैरियर के लिए व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग की जा रही है।

Oplus_131072

सारंगढ़ से हरदी और दानसरा बायपास का नेशनल हाइवे का नया सड़क का अंतिम डामरीकरण हो गया है। इस दौरान जल जीवन मिशन का नाली निर्माण, वन विभाग द्वारा पेड़ कटाई, नगरपालिका सारंगढ़ का पाईप मरम्मत सहित विद्युत खम्भो और ट्रांसफार्मर का व्यवस्थापन शामिल था। दानसरा में अवैध कब्ज़ा को हटाया गया है। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की व्यवस्था जैसे सिविल सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ सहित प्रति बुधवार को मेडिकल बोर्ड बैठने की सुविधा सहित कई प्रकार के निशुल्क जांच और डायलीसिस सुविधा उपलब्ध है।

Oplus_131072

जिला मुख्यालय सारंगढ़ के किसी भी बड़े आयोजन और खिलाड़ियों के लिए एक मात्र स्थान खेलभांठा मैदान है, जिसमें राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के मुख्य समारोह निश्चित है, जो खुला था। खिलाड़ियों को इससे परेशानी होती थी। इन सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने 2 दिशा में लोहे की जाली और गेट लगवाया। स्टेज का निर्माण भी पूरा हो गया है जिससे बरसात के दिनों में भी पंडाल की जरूरत नहीं होगी।

Oplus_131072

सारंगढ़ के लोहारिन डबरी के मेन रोड में दीवाल और विद्युत व्यवस्था का कार्य पूर्ण है। इससे दुर्घटना में कमी और तालाब को सुंदरता मिली है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर नेशनल हाइवे ने पुलिया के दोनों ओर धातु का बेरीकेटिंग लगाया है, वहीं नगरपालिका द्वारा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था किया गया है।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय के भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक के ख़राब सड़क को नया सड़क बनाने का कार्य नगरपालिका को अल्टीमेटम देकर पूरा कराया।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर एसडीएम और नगरपालिका की टीम ने सभी ठेलों और गुमठी संचालकों को गायत्री मंदिर रोड से हटाकर एसबीआई बैंक के सामने खाली प्लाट पर व्यवस्थापन कराया, जो आज भी सुव्यवस्थित चल रहा है।

सारंगढ़ बस स्टैंड से सरसीवा और कोसीर के लिए टैक्सी स्टैंड सूरज होटल और पेट्रोल पम्प के सामने फल दुकाने होने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, जिसे पुराना नगरपालिका भवन के प्लाट में अस्थाई संचालन करने के लिए दिया गया है। इसी प्रकार यहां नगरपालिका भवन के सामने फल दुकानों को मेन रोड से पीछे किया गया ताकि रोड से आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं हो।

सारंगढ़ बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय की कमी को देखते हुए 2 यात्री प्रतीक्षालय अब बन गया है, जिससे यात्रियों को रायपुर और बिलासपुर, रायगढ़ की ओर जाने वाले गेट के पास बैठने के लिए एक निश्चित स्थान मिला है।

जिले बनने  के बाद यह पहला कलेक्टर है जो जिले के विकास और जिले क़ो आगे बढ़ाने मे 1 वर्ष पुरे तन्मयता के साथ कार्य किया है. जो सुबह से लेकर रात तक अपना समय विकास कार्य और लोकहित मे समय दिया हो. रात क़ो जन चौपाल और ऑफिस के बाद पुरे जिले का दौरा. औचक निरीक्षण, तुरंत कार्यवाही, जन दर्शन मे तुरंत निराकरण, तुरंत कार्यवाही के कारण जनदर्शन मे लोगों की भीड़, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, क़ृषि, सड़क, तालाब, आवास इत्यादि प्रत्येक क्षेत्र मे पूर्ण विकास पर कार्य, न्यूज़ प्रकाशन के बाद जाँच कर तुरंत कार्यवाही. इस प्रकार जिले मे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का नाम बच्चे से लेकर बूढ़े तक दिल मे छाप छोड़ गए. अब जिले क़ो ऐसे कलेक्टर शायद ही मिलने वाला है जो 10 साल के विकास कार्य क़ो 1 साल मे कर सके. डॉ. कन्नौजे 5 वें कलेक्टर के रूप मे विकासपुरुष के रूप मे पदस्थ हुए जहाँ किसी राजनीति से हटकर सभी कार्य करते किये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!