छत्तीसगढ़मुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

ऑनलाइन गेम के लत से त्रस्त असिस्टेंट प्रोफेसर ने की खुदकुशी

सुसाईड नोट में अच्छा बेटा नहीं बनने पर परिवार से मांगी माफी, मृतक सारंगढ़-बिलाईगढ़ का बाशिंदा '

ऑनलाइन गेम के लत से त्रस्त असिस्टेंट प्रोफेसर ने की खुदकुशी

सुसाईड नोट में अच्छा बेटा नहीं बनने पर परिवार से मांगी माफी, मृतक सारंगढ़-बिलाईगढ़ का बाशिंदा ‘

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । प्रज्ञा 24 न्यूज़ : डोंगरगांव क्षेत्र के अर्जुनी में किराये के मकान में निवासरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा में पदस्थ) ने शनिवार दोपहर को कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक मूलतः सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का बाशिंदा है। वह अर्जुनी में किराये के मकान में रहता था। पुलिस को मृतक का एक सुसाईड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपने पापा और परिजनों से अच्छा बेटा साबित नहीं होने के लिए माफी मांगी। उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी के चंद्रशेखर कौशिक नामक व्यक्ति के घर किराये में रहने वाले 27 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर हरिवंश चोरगे का शव कमरे में लटका हुआ मिला। मकान मालिक के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक जब मृतक कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्हें कुछ अटपटा लगा। वेंटिलेशन से झांककर देखा तो हरिवंश छत के हुक में फांसी के फंदे में झुलता दिखा।

इस घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को फौरन दी। बताया जा रहा है कि मृतक अर्जुनी स्थित कॉलेज में संविदा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि ऑनलाइन गेम लत के कारण वह काफी परेशान हो गया था। कमरे में मिले सुसाईड नोट में उसने लिखा है कि चाहकर भी गेम की लत से वह बाहर निकलने की स्थिति में नहीं है। कोई विकल्प नहीं होने के कारण खुदकुशी करने का रास्ता चुना। डोंगरगांव थाना प्रभारी कृष्णा पाटिल के मुताबिक ऑनलाइन गेम की आदत से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। जिसके चलते असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि मृतक ने परिजनों से माफी मांगी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!