आश्रम, छात्रावास के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने अधीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
आश्रम, छात्रावास के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने अधीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
कलेक्टर ने आश्रम, छात्रावास में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
जहां महिला होमगार्ड नहीं, वहां की सूची तत्काल सेनानी को भेजने के निर्देश
पालक मीटिंग कर बच्चों के संबंध में जानकारी नियमित शेयर करने के निर्देश
बालिकाओं के सुरक्षा के लिए खिड़की दरवाजा में पर्दे और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के आश्रम, बालक एवं बालिका छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेकर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के कार्यों का समीक्षा किया गया। बैठक में सहायक आयुक्त बद्री सुखदेवे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित थीं।
कलेक्टर ने आश्रम, छात्रावास में प्रवेशित सीट के आधार पर शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रम, छात्रावास में बच्चे रहें, पालक की तरह सेवाभाव से व्यवस्था और प्रयास किया जाए और पालकों की प्रत्येक माह बैठक ली जाए। बच्चों को संस्था में रहने के संबंध में पालको से नियमित रूप से बात बातचीत किया जाए। छात्राओं को उनके माता-पिता एवं भाई के साथ ही भेजा जाए, साथ ही बालिकाओं के सुरक्षा के लिए खिड़की दरवाजा में पर्दे किया जाए और नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि सभी अधीक्षक अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से रहे और यदि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। आश्रम छात्रावास परिसर की नियमित रूप से साफ सफाई की जाए। आश्रम छात्रावास जहां महिला होमगार्ड तैनात नहीं है उनकी सूची तत्काल नगर सेनानी को भेजा जाए। जिन छात्रावास आश्रमों में पेयजल व्यवस्था नहीं है, वहां नया बोर खनन कार्य किया जाए और जहां पानी की समस्या आ रही है वहां गहरीकरण कर जल आपूर्ति किया जाए। खिड़की दरवाजे मरम्मत से जुड़े छोटे-छोटे कार्य को पूर्ण करने कलेक्टर ने सभी अधीक्षक को निर्देशित किया, वहीं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छुट्टी के दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, संगीत, खेल, नैतिक शिक्षा आधारित कार्यक्रम निश्चित रूप से किया जाए।





