

हरेन्द्र बघेल रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना मोवा में स्थित महिंद्रा शोरूम की है। जहां एक युवक ट्रांसफर के पास से लोहे की रॉड उठा रहा था। और अचानक करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना मोवा स्थित महिंद्रा शोरूम की है। जहां प्रथम गुप्ता कबाड़ का सामान उठाने ट्रांसफर के पास गया था। जहां करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शोरूम संचालकों की ओर से युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए किसी तरह की मदद नहीं की गई. जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है. परिजनों ने आधी रात को थाने का घेराव किया. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है.





