

जशपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने नवजात बच्चे के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। महिला बच्चे को आंचल में बांधकर कुंए में कूद गई। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के कोशिश कर रही है। फिलहाल दोनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है। सन्ना थाना क्षेत्र का मामला।





