देश विदेश

‘मथुरा से चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत?’ सांसद हेमा मालिनी बोलीं- राखी सावंत भी जीत जाएंगी!

2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जहां एक तरफ बीजेपी के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं तो वहीं विपक्ष भी महागठबंधन का प्लान तैयार कर रहा है. इस क्रम में उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. इस बीच बीजेपी सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी दौरे पर मथुरा पहुंची थीं. इस दौरान उनसे मथुरा लोकसभा सीट से कंगना रनौत के बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने राखी सावत तक को लेकर तंज कस डाला.

दरअसल, हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा से सांसद हैं. उनसे जब सवाल किया गया कि क्या कंगना रनौत मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार होंगी? तो इस पर उन्होंने कहा, “बहुत अच्छी बात है. मेरा विचार भगवान पर निर्भर है. कोई और बेचारे मथुरा के जो सांसद बनना चाहेंगे, उसको तो आप बनने नहीं देंगे. आपको फिल्म स्टार ही चाहिए मथुरा में? राखी सावंत को भी भेज देंगे. वो भी बन जाएंगी.”

एक साल में दो बार ब्रज आ चुकी हैं कंगना
बता दें कंगना एक साल में दो बार ब्रज का दौरा कर चुकी हैं. वह कुछ दिनों पहले भी अपने परिवार के साथ वृंदावन आई थीं. यहां उन्होंने मंदिरों में बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी. इस दौरान उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से कहा था, ‘यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भगवान कृष्ण और राधे मां को देखने का सौभाग्य मिला. वह भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर उनका आशीर्वाद लेने आई हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग खत्म कर ली है.’ इस दौरान उन्होंने राजनीति से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया था.

मथुरा से लगातार दो बार चुनाव जीच चुकी हैं हेमा
हेमा मालिनी मथुरा की लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार चुनाव जीत चुकी हैं. उन्होंने पहली बार साल 2014 में यहां से चुनाव लड़कर रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी को हराया था. इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह को भारी मतों से शिकस्त दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!