छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, 71.74 फीसदी हुआ मतदान

भानुप्रतापपुर. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में 71.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं. जिनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता और 1 लाख 555 महिला मतदाता समेत एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है.

इनमें से 69 हजार 782 पुरुष मतदाता और 70 हजार 701 महिला मतदाता समेत एक तृतीय लिंग मतदाता, इस तरह 1 लाख 40 हजार 484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. क्षेत्र के 73.25 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 70.31 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाला. बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाये गये थे. मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!