छत्तीसगढ़राजनांदगॉव

वैष्णव समाज ने किया हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने वाले विवेक वासनिक का पुतला दहन

राजनांदगांव।  हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने के मामले में आज राजनांदगांव वैष्णव समाज के लोगों ने राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक का पुतला दहन कर उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग राज्य शासन से की है।

बीते दिनों बौद्ध सम्मेलन में राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक के द्वारा हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानने का शपथ लेते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

उसके बाद विभिन्न संगठन ने इस मामले का विरोध करते हुए विवेक वासनिक को तत्काल पद से हटाने की मांग राज्य शासन से की थी और  राजनांदगांव वैष्णव समाज के लोगों ने राजगामी संपदा न्यास कार्यालय के सामने विवेक वासनिक का पुतला दहन करते हुए कहा कि विवेक वासनिक जिस पद पर काबिज हैं, वह राजनांदगांव के वैष्णव राजाओं की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि यहां के वैष्णव राजा देवी देवताओं को मानने वाले थे, उनके राज महल में भगवान राधा कृष्ण का प्राचीन मंदिर भी है। ऐसे में उनकी राजगामी संपदा पर भगवान को ना मानने वाले व्यक्ति का बैठना वैष्णव समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने राज्य शासन से तत्काल विवेक वासनिक को राजगामी संपदा अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की है।

राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव के दास राजाओं के संपत्ति के संरक्षण व देखरेख के लिए बनाई गई है। राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष के पद पर राज्य शासन ने विवेक वासनिक को नियुक्त किया है। ऐसे में उनका हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने का वीडियो सामने आने के बाद विवेक वासनिक को पद से हटाए जाने की मांग करते हुए वैष्णव समाज के लोग आज बड़ी संख्या में राजगामी संपदा न्यास कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते वह कार्यालय का घेराव नहीं कर पाए। राजगामी संपदा कार्यालय के सामने विवेक वासनिक का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं छत्तीसगढ़ शासन से विवेक वासनिक को तत्काल पद से हटाने की मांग की, ऐसा नहीं करने पर वैष्णव समाज के द्वारा आगे और उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button