रायपुरलोकप्रिय

BREAKING : गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू , भगवान के दर्शन कर की देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

RAIPUR BREAKING : Harendra Baghel : राष्ट्रीपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीासगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। जिसके बाद स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट से निकलकर महामहिम का काफिला गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पंहुचा। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत, मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवम प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button