
हरेंद्र बघेल रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मंे शामिल होने के लिए अंबिकापुर से आ रही एक बस बिलासपुर के पास रास्ते में दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि हम सब दुःख की इस घड़ी में इन परिवारों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। सीएम बघेल ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज के निर्देश प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।
भाजपा देगी 5-5 लाख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा की प्रधानमंत्री जी की सभा में सम्मिलित होने आ रहे साथियों की बस दुर्घटना की ख़बर पीड़ादायी है,मैं और पार्टी के पदाधिकारी लगातार घायलों के संपर्क में हैं। दुर्घटना में मृत हुए सभी दिवंगतों के परिजनों को पार्टी फंड से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ॐ शांति।