छत्तीसगढ़रायपुर

दो दिवसीय फैशन प्रदर्शनी का आयोजन आज से, प्रदेशभर से पहुंचे फैशन डिजाइनर्स

हरेन्द्र बघेल रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में दो दिवसीय वेडिंग एडिशन “उमंग” फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन आज पचपेड़ी नाका स्थित कलर्स मॉल में सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ, उक्त जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता वर्षा व अनामिका जैन ने बताया की प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया।

इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से तकरीबन 25 से अधिक फैशन डिजाइनर्स राजधानी पहुंचे है जहां राजधानीवासियों को वेडिंग से संबंधित कपड़ो, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, एसेसरीज सहित अन्य सामग्रियों की बड़ी वैरायटी देखने को मिल रही है। आयोजनकर्ता वर्षा व अनामिका जैन ने बताया की प्रदर्शनी का शुभारंभ आज दोपहर 2 बजे हुआ जो कल रविवार रात 9 बजे संपन्न होगा, आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे शादी वाले घर परिवार को सारी उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराना है। यह प्रदर्शनी उमंग का छत्तीसगढ़ में 9 वा अंक है। आयोजनकर्ताओं द्वारा लगातार स्वावलंबी महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!