छत्तीसगढ़जशपुर

स्कूटी सवार दो महिलाओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरी की हालत गंभीर

जशपुर। CG ACCIDENT NEWS :  जिले के पत्थलगांव में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। किलकिलेश्वर धाम (Kilkileshwar Dham) से दर्शन कर वापस लौट रही स्कूटी सवार दो महिलाओं को जनपद कार्यालय के सामने ट्रक ने रौंद दिया। दूसरी महिला की हालत गंभीर है। उसे पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महिलाएं ग्राम पालीडीह की रहने वाली हैं, जो मितानिन का काम करती हैं। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुई।

पत्थलगांव थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने बताया कि मरने वाली महिला का नाम भूमिका सिदार (35 वर्ष) है। वहीं घायल महिला का नाम गीता यादव है। दोनों महिलाएं स्कूटी क्रमांक CG 13UD 7213 से किलकिला धाम दर्शन करने के लिए गई थीं। वहां से वे वापस पालीडीह अपने घर की ओर लौट रही थीं। यहां इंदिरा चौक से महज 100 मीटर की दूरी पर जनपद पंचायत के सामने ट्रक क्रमांक CG 14MH 9933 के पिछले हिस्से से उनकी स्कूटी टकरा गई। जिससे एक महिला ट्रक के चक्के में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं दूसरी महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है। वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इधर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने एक घंटे के लिए वहां चक्काजाम कर दिया, जिसके कारण कई गाड़ियां फंस गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button