छत्तीसगढ़दुर्ग

पति की अय्याशी से परेशान थी महिला, फांसी लगाकर कर ली ख़ुदकुशी, अब पति गिरफ्तार

दुर्ग। CG NEWS : जिले में एक महिला ने अपने पति की अय्याशी के चलते खुदकुशी कर ली। पत्नी के होते हुए भी आरोपी के कई महिलाओं से संबंध थे। पत्नी उसे ऐसा करने से मना करती तो वह उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पूरे मामला कोनारी गांव का है।

पुलगांव पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय रीनू साहू ने 4 महीने पहले 31 जुलाई को अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद पति गजेंद्र साहू ने पुलिस को कुछ और ही कहानी बताई। इससे पुलिस उसकी खुदकुशी का कारण नहीं जान पा रही थी। पुलिस खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।

इधर बयान के दौरान आरोपी गजेंद्र के पिता विक्रम साहू ने आत्महत्या के रहस्य से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गजेंद्र साहू अय्याश किस्म का आदमी है। उसका कई दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं। यह बात जब उसकी बहू रीनू को पता चली तो उसने उन्हें यह बात बताई और पति का विरोध शुरू किया। इस बात को लेकर गजेंद्र उससे मारपीट करता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर रीनू ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button