कर्ज से परेशान सेल्समैन ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, पढ़िए पूरी खबर

धमधा : जिले में आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहाँ एक कर्ज से परेशान सेल्समैन ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी अनुसार, मृतक ईश्वरी ठाकुर गांव के किसानों को कृषि का सामान बेचता था। घटना भिलाई के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम रहटादाह का हैं।
बताया जा रहा है कि, उसने गंडई की एक कृषि केंद्र से उधार में सामान लिया था और किसानों को सामान बेचा था। किसानों से रुपये वसूलने के बाद उसने कृषि केंद्र वाले को उसके रुपये नहीं दिए थे। कृषि केंद्र संचालक ने उस पर दबाव बनाया तो उसने बीते 27 जनवरी को कीटनाशक का सेवन कर लिया।

जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीँ मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उसने अपनी मौत का कारण कर्ज को बताया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है
एएसपी ग्रामीण अनंत साहू ने जानकारी दी कि, मृतक सेल्समैन का काम करता था। उसने कृषि केंद्र से उधार में कीटनाशक लेकर किसानों को बेचा था। किसानों से कीटनाशक के रुपये लेकर उसने खुद ही रख लिए थे। कृषि केंद्र संचालकों ने जब अपने रुपयों के लिए उस पर दबाव बनाया तो उसने आत्महत्या कर ली। धमधा पुलिस इसकी जांच कर रही है।