छत्तीसगढ़

मैनपुरी में गर्भवती को जलाने की कोशिश:रिश्तेदार ने किया रेप, गर्भपात पर राजी थे परिवार

मैनपुरी में रेप पीड़ित गर्भवती को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। झुलसी हुई पीड़ित को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 आरोपियों पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता से ताऊ का लड़का ही रेप करता रहा। लड़की ने यह बात डर से अपने घर वालों से छिपा ली थी। इसके बाद जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो दोनों परिवारों ने गर्भपात कराने पर सुलह कर ली थी। इसके बाद 6 अक्टूबर को आरोपी के परिजनों ने पीड़ित को जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

तीन महीने पहले हुआ था रेप, बदनामी के डर से सुलह कर ली
मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव का है। पीड़िता की मां ने 8 अक्टूबर को पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ तीन महीने पहले जेठानी के लड़के ने दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई, इसका 3 महीने बाद तब पता चला, तब लड़की के पेट में दर्द हुआ।

पूछने पर लड़की ने कहा कि ताऊ के लड़के यानी रिश्ते में भाई ने उसका रेप किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने बदनामी के डर से सुलहनामा कर लिया और पीड़िता के गर्भपात पर राजी हो गए। आरोपी की मां ने कहा कि वह लड़की की शादी का खर्चा उठा लेगी। लड़की की मां ने बताया कि शादी का बहाना करके आरोपी की मां यानी उनकी जेठानी लड़की को ले गई और उसे जलाकर मारने का प्रयास किया।

इस पूरे मामले पर गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी। पंचों ने आदेश दिया था कि कानून से बचने के लिए आरोपी का परिवार किशोरी का सही समय पर ऑपरेशन कराए। साथ ही उसकी शादी का भी इंतजाम करे। इसके बाद आरोपी सभी शर्तें मानने को तैयार हो गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button