छत्तीसगढ़रायपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने बढ़ाई समस्या, 8 एक्सप्रेस ट्रेनें हो रही उसलापुर शिफ्ट

हरेन्द्र बघेल रायपुर( raipur ) से बिलासपुर( bilaspur) जाने वाले 8 एक्सप्रेस ट्रेनें अब बिलासपुर की जगह पर उसलापुर होकर चलेंगी। सोमवार को दुर्ग से निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से इसकी शुरुआत हो गई है। ऐसे में इन ट्रेनों में रायपुर से बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को उसलापुर स्टेशन में उतरकर वहां से दूसरे साधनों के जरिये बिलासपुर शहर जाना पड़ेगा।

रेलवे उसलापुर रेलवे स्टेशन को उप स्टेशन के तौर पर विकसित करना शुरू कर दिया है। उसलापुर तक शहर बढ़ता जा रहा है। कुछ ट्रेनों का परिचालन यहां से करने पर बिलासपुर स्टेशन का दबाव कम होगा। यही वजह है कि रेलवे इसे सेकंड टर्मिनल के रूप में विकसित कर रहा है। रेलवे ने वर्ष 2018 में कई ट्रेनों का बिलासपुर स्टेशन में स्टापेज बंद करने का निर्णय लिया था।

बिलासपुर ( bilaspur)स्टेशन नहीं जाएंगी ये गाड़ियां

छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग छपरा-सारनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस, भोपाल- दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस, दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, निजामुद्दीन- दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी- दुर्ग एक्सप्रेस शामिल है। वहीं सोमवार को संपर्क क्रांति को बिलासपुर के स्थान पर उसलापुर स्टेशन से रवाना किया गया। वहीं निजामुद्दीन से चलकर मंगलवार को बिलासपुर आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को उसलापुर से दुर्ग के लिए रवाना किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!