छत्तीसगढ़
45 अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर; 28 कॉन्स्टेबल, 13 हेड कॉन्स्टेबल, 3 ASI और एक SI का तबादला

सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी एमआर अहिरे ने शुक्रवार को करीब 45 अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं। जिसमें उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक, महिला आरक्षक कुल 45 लोग शामिल हैं। कई कर्मचारियों के खिलाफ एसपी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद ट्रांसफर की सूची सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, सक्ती थाने के कई आरक्षकों पर अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं, इससे भी इन तबादलों को जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि एसपी एमआर अहिरे ने कहा है कि प्रशासनिक कसावट के लिए ट्रांसफर किया गया है।
उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे को थाना डभरा ट्रांसफर कर दिया गया है, वहीं कृष्ण कुमार राठौर बाराद्वार थाने भेज दिए गए हैं। 28 आरक्षक, 13 प्रधान आरक्षक, 3 ASI और एक SI का तबादला हुआ है।