
हरेंद्र बघेल रायपुर: राज्य सरकार ने खनिज विभाग के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस संबंध में खनिज साधन विभाग के विशेष सचिव जय प्रकाश मौर्य ने आदेश व लिस्ट जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, 2 उप संचालक, 9 सहायक खनिज अधिकारी और 8 निरीक्षको का ट्रांसफर किया गया है। निरीक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।