

सुख नंदन पटेल कोरबा। जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहाँ पाली थाना के ग्राम करतली पुटा के जंगल में ट्रेक्टर से हादसा हो गया। दबने से मौके पर दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर का इंजन उठ जाने के कारण उसमें दबने से चालक-परिचालक की मौके पर मौत हो गई. यह हादसा झोरखीपारा के पास हुआ है.

ट्रैक्टर चालक बांधाखार नुनेरा निवासी रामकुमार और परिचालक उसी गांव का टिकम श्रीवास बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





