छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर

विरेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा। जिले के मिनीमाता चौक के पास मजदूरों से भरी पिकअप मंगलवार (tuesday) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। हादसे में 10 मजदूर घायल हो गए, जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। पिकअप में 10 मजदूर सवार थे। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बिलासपुर रेफर किया गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस ( police)को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अमरताल गांव से सभी 10 मजदूर पिकअप में बैठकर अकलतरा स्थित महावीर राइस मिल में काम करने के लिए आ रहे थे, तभी मिनीमाता चौक के पास तेज रफ्तार वाहन पर ड्राइवर गिरधारी डहरिया नियंत्रण नहीं रख पाया और वो अनियंत्रित( unbalance) होकर सड़क किनारे जा पलटा।

गंभीर रूप से 4 घायल मजदूर

हीरा सिंह 25 वर्ष, प्रेम पटले 40 वर्ष, सुक्चन दिवाकर 28 वर्ष, घनाराम भारद्वाज 60 वर्ष।

छह अन्य घायल मजदूर

रामेश्वर प्रसाद 40 वर्ष, सुमित डहरिया 28 वर्ष, सोम टंडन 19 वर्ष, हरपाल डहरिया 28 वर्ष, नरेंद्र कुर्रे 50 वर्ष, चंद्रसेन कडोरिया 17 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!